Thursday, October 22nd, 2026

एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई जाएगी

रायपुर
भारत शासन के निर्देशानुसार एक अप्रैल से राज्य में 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन  लगाया जाना है। इसके लिए अब डाक्टर के सर्टिफिकेट की आवश्यकता नही होगी। 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो केा पहले की तरह वैक्सीन लगती रहेगी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देष जारी किए गए हैं कि सभी जिलों में 45 वर्ष से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने की व्यापक योजना बनाई जाए। भारत सरकार के अनुमान से  45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति कुल जनसंख्या का 20 प्रतिशत होंगे।  इस मान से राज्य में  58 लाख  66 हजार से अधिक व्यक्ति इस समूह में आते हैं और इनका टीकाकरण किया जाना है।

स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 1 जनवरी 20 22 को जो 45 वर्ष के हो जाएंगे या इससे अधिक उम्र के सभी व्यक्ति कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाएं। वैक्सीन के विपरीत प्रभाव नगण्य हैं और इससे संक्रमण से सुरक्षा मिलेगी। लेकिन वैैक्सीन लगाने के बाद भी कोरोना अनुकूल व्यवहार का पालन करना आवश्यक है।

 

#कोविड-19

Source : Agency

पाठको की राय